नमस्कार दोस्तों, स्मार्ट फ़ोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी सेगमेंट में अगला स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना ली है। यह फ़ोन होगा गैलेक्सी S10। इस सीरीज में लॉन्च हुए पिछले स्मार्टफोन ने बाजार में आते ही धमाल मचा दिया था। कुछ ऐसी ही अपेक्षाएं गैलेक्सी S10 से भी की जा रही है। गैलेक्सी S10 के लॉन्च होने से पहले ही इसके कुछ फीचर्स लीक हो गए हैं और लीक फीचर्स को देखते हुए यह कहने में बिल्कुल भी दिक्कत नहीं कि आने वाले समय में यह शानदार स्मार्टफोन होगा। जो आपके स्मार्ट फोन यूज करने के तरीके को बदल कर रख देगा।
जानकारी मुताबिक गैलेक्सी S10 में कुछ आकर्षक फीचर्स दिए जाएंगे। जिसे किसी दूसरे फ़ोन्स में नहीं देखा जा रहा है। गैलेक्सी S10 में 3 कैमरा का सेटअप दिया जाएगा। इसके अलावा गैलेक्सी s सीरीज का हिस्सा रहा फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन में नहीं दिया जाएगा। इसके बदले अल्ट्रा-सोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा। आपको बता दें कि इससे पहले भी सैमसंग के गैलेक्सी S9 और गैलेक्सी नोट 9 में यह फीचर दिए जाने की बात कही गई थी। लेकिन इन फोन्स में यह फीचर नहीं दिया गया था।
वही सैमसंग इस बार इंफिनिटी-O डिस्प्ले गैलेक्सी S10 में दे सकती है। इस डिस्प्ले में पंच होल डिजाइन दिया जाएगा जिसमें डिस्प्ले के अंदर कैमरा और सेंसर लगे होंगे। वही यह पहली बार होगा जब ऐसी तकनीक देखी जाएगी। सॉफ्टवेयर की बात करें तो सैमसंग ने 1 यूआई पेश किया है। जो एंड्रॉयड पाई पर काम करेगा। इसे सैमसंग गैलेक्सी एस 10 मैं दिया जाएगा। कंपनी ने अपना लेटेस्ट प्रोसेसिंग चिपसेट अक्सीनोस 9820 पेश किया है। सैमसंग गैलेक्सी S10 को इस चिप के साथ पेश किया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो वाकई में गैलेक्सी S10 बाजार में धमाल मचा देगा और अपने कड़े प्रतिद्वंद्वी एप्पल को एक बार फिर कड़ी टक्कर देगा।
हालाँकि सैमसंग ने पिछले कुछ समय में मिडिल रेंज में फोन लॉन्च किये थे लेकिन वह से सफल नहीं हो सके। क्योंकि भारतीय बाजार में मौजूद कंपनियां ने भी उसी दाम में सैमसंग से बेहतर फोन उपभोक्ताओं को दिए। सैमसंग को भी मिडिल रेंज फ़ोन्स के साथ मार्किट में धमाका करना चाहिए। लेकिन गैलेक्सी S10 के साथ सैमसंग एक बार फिर बाजार में राज करने को तैयार है। धन्यवाद ।





No comments:
Post a Comment