नमस्कार दोस्तों, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के दिल में किसी देसी ब्वॉय ने नहीं बल्कि विदेशी ब्वॉय ने ले ली है जगह। प्रियंका ने भी देशी मुंडों को छोड़ कर विदेशी फेमस सिंगर निक जोनस कह दिया कोई तुमसा नहीं। विदेश में इन अंजाना-अंजानी की शुरू हुई लव स्टोरी अब शादी तक पहुंच चुकी है। 36 साल की प्रियंका 25 साल के अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जोनस के साथ शादी करने वाली है। इसी वर्ष जुलाई में निक और प्रियंका ने सगाई करने के बाद अपनी रिलेशनशिप को कन्फर्म कर दिया था । तब मुंबई में भारतीय रीति-रिवाजों के साथ दोनों की सगाई हुई थी। इसी बाद से ही दोनों के फैन्स को इन दोनों की शादी का इंतजार है। माना जा रहा है कि दिसंबर में दोनों शादी करने जा रहे हैं।
दोनों की पहली मुलाकात की बात करें तो पहली बार इन दोनों ने एक-दूसरे से मुलाकात ‘क्वांटिको’ के सेट पर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। साल 2017 में फिर दोनों एक इवेंट में एक साथ नजर आए। कुछ समय बाद एक बेसबॉल मैच के दौरान दोनों को फिर साथ देखा गया तो अफेयर की खबरों को हवा मिली। इसके बाद दोनों की मुलाकातों का सिलसिला चलता ही रहा और सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरने शुरू कर दी।
सोशल मीडिया पर भी निक की प्रियंका को लेकर दीवानगी खूब देखी गई। निक प्रियंका की तस्वीर को लव इमोजी के साथ पोस्ट करते और सोशल मीडिया पर प्रियंका के लिए किये ये पोस्ट वायरल हो जाते। कुछ समय बाद प्रियंका निक के साथ उनके कजिन की शादी अटेंड करने न्यू जर्सी पहुंची। कहा जाता है कि निक ने प्रियंका को पहली बार यही प्रपोज किया था। वहां निक ने प्रियंका को अपनी फैमिली मेंबर से भी मिलवाया। इसके बाद प्रियंका ने भी निक को अपनी फैमिली से मिलवाया। दोनों के जुलाई में सगाई करने के बाद अब खबर आ रही है कि प्रियंका और निक ने शादी करने का फैसला ले लिया है। जो की इसी वर्ष दिसंबर में होगी ।धन्यवाद।




No comments:
Post a Comment