प्राचीन काल से ही कवि और लेखक और गीतकारों ने प्रेम की अलग-अलग व्याख्या की है और इन सभी ने प्रेम को दिल से जोड़कर ही दिखाया है। आपने भी जीवन में महसूस तो जरूर किया होगा किसी चेहरे को देख कर आपका भी दिल धड़का होगा। उस एहसास को हम प्यार का नाम देते हैं। ऐसी हालत में हमारा हमारे दिमाग से कंट्रोल छूट जाता है। लेकिन दोस्तों प्यार में दिल धड़कने के पीछे एक वैज्ञानिक कारण भी है। अगर आप किसी बायोलॉजिस्ट को दिल के रोग के बारे में बताएंगे तो वह आपको केमिकल्स की बात करेगा। उसके हिसाब से यह हमारे शरीर में बनने वाले केमिकल्स के कारण ही होता है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे प्यार में दिल जोर-जोर से क्यों धड़कता है।
आकर्षण प्रकृति का नियम है। ब्रह्मांड की सभी चीजें जो एक दूसरे से विपरीत है। वह एक दूसरे की तरफ आकर्षित होती है। वैसे ही स्त्री और पुरुष का एक दूसरे की तरफ आकर्षित होना आम बात है। लेकिन इस आकर्षण के बाद हमारे शरीर के अंदर जो गतिविधियां होती है वह बड़ी ही अजीब है। इन्हीं गतिविधियों को हम नाम देते हैं प्यार का । वैज्ञानिको का मानना है जब आपकी नजरें उसकी नज़रों से मिल जाती है जिन्हें बहुत ज्यादा पसंद करते हैं तो आपके शरीर के अंदर एड्रेनालाईन नाम का केमिकल तेजी से बहने लगता है। इसकी वजह है हमारा दिमाग। जब भी हम हमारे क्रश को देखते हैं तो हमारा दिमाग एड्रेनल ग्लैंड को सिग्नल भेजकर एक्टिव कर देता है। और फिर यह ग्लैंड एड्रीनलीन और अन्य हारमोंस को श्रावित करने लगता है। जब यह केमिकल हमारे खून के साथ जाते हैं हमारे दिल तेजी से धड़कने लगता है।
यह उसी तरह होता है जैसे हम कोई बहुत बुरी खबर सुनते हैं या फिर तेजी से रनिंग करते हैं। लेकिन जो दिल के मरीज होते हैं उनके लिए खतरनाक हो सकता है। जब दिल तेजी से धड़कता है तो उसे ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है। ऐसे में जिन लोगों की ब्लड वेसल्स में ब्लॉकेज है वह हार्ट अटैक खतरा बना रहता है। यह केमिकल्स ध्यान और प्रतिक्रिया को नियंत्रित करता है। लेकिन जब इस हार्मोन का स्राव बढ़ जाता है तो हमारे घुटने कमजोर हो जाते हैं। आपको भी महसूस हुआ होगा जब भी आप अपने प्यार को देखते हैं तो आपके घुटने कांपने लगते हैं या लड़खड़ाने लगते हैं।
वैज्ञानिकों ने प्यार में पागल या किसी से बहुत ज्यादा प्यार करने वाले लोगों के दिमाग की जांच की तो उन्होंने दिमाग के उस हिस्से में सबसे ज्यादा हलचल देखी जा पर न्यूरोट्रांसमीटर डोपामाइन सबसे ज्यादा तैयार होता है। डोपामाइन एक ऐसा केमिकल है जो हमें फोकस करने में मदद करता है। यह हार्मोन हमारे अंदर लालसा, उल्लास, ऊर्जा और प्रेरणा जगाने का काम करता है। यानी मोटिवेशन जगाने का काम करता है। लेकिन जब इसकी मात्रा बढ़ जाती है तो लोग प्यार में पागल हो जाते हैं और जिसकी वजह से प्यार में पागल लोग कुछ भी कर गुजरने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
अगर आप भी किसी के प्यार में पागल होकर कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार हो जाते हैं तो पहले शांत रहकर अपने दिमाग को नियंत्रण में रखें नहीं तो जल्दबाजी में आप कोई गलत फैसला कर बैठेंगे। तो दोस्तों क्या आपने भी कभी किसी से प्यार किया है? किसी को देख कर आपका भी दिल जोर से धड़का है? तो हमें कमेंट में जरूर बताएं। धन्यवाद।




No comments:
Post a Comment