नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है। सभी की तरह अगर आप भी हर महीने आने वाले बिजली के बिल से परेशान रहते हैं तो आप के लिए मोदी सरकार ने एक बहुत बड़ा ऐलान क्या है। बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने सभी देश वासियों के दिल को खुश कर देने वाला बहुत बड़ा फैसला लिया है। जिसे जानकर आप खुशी से झूम उठेंगे ।
बिजली मंत्रालय के द्वारा बुलाई गयी मीटर विनिर्माताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा कि आने वाले 3 सालों में देश के सभी के घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगेगा जिससे बिजली बिल आना पुरानी बात हो जाएगी। ऊर्जा मंत्री आरके सिंह का कहना है कि आने वाले 3 सालों में देश के किसी भी घर में बिजली बिल नहीं आएगा।
तीन वर्ष बाद देश की आम जनता को बिजली के बिल से पूरी तरह से छुटकारा मिलेगा और देश में हर कोई अपने-अपने मोबाइल फ़ोन से ही बिजली के बिल का भुगतान कर सकेंगे। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा होने से बिजली बिल भुगतान करने में होने वाली परेशानियों से आम जनता को राहत मिलेगी। धन्यवाद।



No comments:
Post a Comment