नमस्कार दोस्तों, अपनी पढाई पूरी करने के बाद हर कोई व्यक्ति अच्छी जॉब की तलाश करता है। जब यह तलाश पूरी हो जाती है और हम नौकरी करते हैं। तो कई बार देखा जाता है। बिना किसी वजह से कंपनी मालिक या आपके एम्प्लॉयर द्वारा सैलरी रोक ली जाती है। कुछ दबंग लोग तो पूरी की पूरी तनख्वाह ही रोक लेते हैं और एक भी पैसा अपने कर्मचारी को नहीं देते है। जिन लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं होती वह बेचारे दर-दर भटकते फिरते हैं। उन्हें इस बात का रत्ती भर भी पता नहीं होता कि अब वह अपनी तनख्वाह किस तरह अपने मालिक से निकलवाए। आज के लेख में हम जानेंगे की इस स्थिति में आपको क्या करना चाहिए। आइये जानते है।
अगर कंपनी का मालिक आपके काम के पैसे नहीं दे रहा है। तो सबसे पहली बात जान लें की कानून के मुताबिक एक तय समय सीमा में तनख्वाह और पीएफ देना जरूरी है। आपके मालिक द्वारा ऐसा नहीं होने पर आप संबंधित कंपनी या मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं।
कानूनी कार्रवाई करने से पहले यह महत्वपूर्ण बातें जानना जरूरी है। ताकि हमें किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। सबसे पहली बात हमें यह सुनिश्चित करना है की हमारी कोई गलती नहीं है। यानी हमने कंपनी में किसी भी तरह का कोई गलत काम न किया हो अगर आप सही है। तो बेझिझक होकर कंपनी मालिक पर कानूनी कार्यवाही कर सकते है।
अगर आपको तनख्वाह नहीं मिल रही है। तो सबसे पहले आप इसकी शिकायत कंपनी के किसी बड़े अधिकारी से लिखित रूप में करें। इससे यह हो सकता है की आपकी समस्या का समाधान प्राथमिक स्तर पर ही हो जाए।
अगर आपकी समस्या का समाधान प्राथमिक स्तर पर न हो तो आप इसकी शिकायत पुलिस में कर सकते हैं। और यदि आप पुलिस में शिकायत नहीं करना चाहते तो आप लेबर कोर्ट में शिकायत कर सकते हैं।
कोई भी कार्यवाही करने से पूर्व यह कुछ बातें है जो आपको ध्यान में रखनी है जैसे- आपके पास कंपनी में काम पर लगे हो तो उस बात का प्रूफ होना चाहिए। आप कितने समय से काम कर रहे है इसका प्रूफ होना जरूरी है।
जब आप कंपनी में काम पर लगे थे तो उस समय की सैलरी प्रूफ और कंपनी के बीच क्या एग्रीमेंट या कॉन्ट्रैक्ट हुआ था उसका प्रूफ होना चाहिए।
जब आप कंपनी में काम पर लगे थे तो उस समय की सैलरी प्रूफ और कंपनी के बीच क्या एग्रीमेंट या कॉन्ट्रैक्ट हुआ था उसका प्रूफ होना चाहिए।
आप अपने राज्य से संबंधित लेबर कोर्ट में जाकर अपनी शिकायत लिखित में दे सकते हैं। इसके लिए आपके पास आपकी नौकरी से संबंधित उपरोक्त बताए हुए सभी डाक्यूमेंट्स होने आवश्यक है।
लेबर कोर्ट के अधिकारी आपके मालिक या कंपनी के पास नोटिस भेजते है और उनसे आपकी शिकायत से संबंधित सवाल जवाब करते है। और आपकी जो भी शिकायत है उसका निवारण किया जाता है। और आप की सहमति पर कोर्ट द्वारा अंतिम फैसला दिया जाता है। धन्यवाद।



No comments:
Post a Comment