नमस्कार दोस्तों, आप सभी का स्वागत है आज के इस लेख में हम जानेंगे स्त्री के चेहरे की बनावट से उनका स्वभाव। ज्योतिष के अंतर्गत कई विद्या प्रचलित है जैसे- हस्तरेखा, स्वप्न ज्योतिष, कुंडली अध्ययन, समुद्र शास्त्र इत्यादि । समुद्रशास्त्र में व्यक्ति के शरीर और उनकी बनावट के आधार पर स्वभाव और भविष्य की जानकारी दी जाती है। जाने इस शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति के चेहरे का शेप देखकर कौन सी बातें जानी जा सकती है।
अंडाकार चेहरा- जिन स्त्रियों के चेहरे का आकर अंडे के सामान होता है इनका स्वभाव संतुलित रहता है। अच्छी-बुरी स्थिति में खुद को नियंत्रित रखती है। यह लोग शारीरिक रूप से थोड़े कमजोर होते हैं।
लंबा चेहरा- जिन स्त्रियों का चेहरा लंबा और पतला होता है ये शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं। यह लोग हमेशा व्यवस्थित ढंग से रहना पसंद करते हैं। उनके वैवाहिक जीवन में कभी-कभी अहंकार भी आ जाता है इसी वजह से रिश्तों तनाव बढ़ता जाता है।
त्रिकोण चेहरा- जिन स्त्रियों का चेहरा त्रिकोण होता है वे शारारिक रूप से दुर्बल दुबले पतले हो सकते हैं। उनके कार्य करने की शैली काफी रचनात्मक होती है। हर काम को अपने अलग अंदाज से करना पसंद करते हैं। इन लोगों को छोटी-छोटी गलतियों पर भी अधिक गुस्सा आ सकता है।
वर्गाकार चेहरा- जिन स्त्रियों का चेहरा वर्गाकार यानि चौकोर होता है वह काफी बुद्धिमान होती है। अपनी बौद्धिक क्षमता से बड़ी-बड़ी परेशानियां दूर करने का रास्ता आसानी से खोज लेती है। लेकिन इन लोगों के स्वभाव में क्रोध ही रहता है यह लोग दूसरों अपनी इच्छा अनुसार काम करवाना चाहती है।
गोल चेहरा- जिन स्त्रियों का चेहरा गोलाकार होता है वे काफी संवेदनशील होती है और दूसरों की देखभाल में कभी भी कमी नहीं होने देती है। इन लोगों का प्रेम प्रसंग स्थिर और सुखद रहता है। यह लोग खुद को बहुत बेहतर जीवनसाथी बनाए रखते है।


No comments:
Post a Comment