नमस्कार दोस्तों आप सभी का एक बार फिर से स्वागत है। यूपी में इलाहाबाद और फैजाबाद जैसे शहरों के नाम बदले जाने के बाद योगी सरकार अब एक और बड़ा फैसला ले सकती है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक योगी सरकार राम की नगरी अयोध्या और कृष्ण नगरी मथुरा को तीर्थ स्थान घोषित कर वहां मांस-मदिरा (शराब और मीट) की बिक्री और सेवन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही हैं।
यूपी सरकार के प्रवक्ता का कहना है कि पिछले काफी समय से साधु-संत समाज इस तरह की मांग कर रहा है। जिस पर राज्य सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। श्रीकांत शर्मा के मुताबिक प्रदेश सरकार अयोध्या और भगवान श्री कृष्ण के जन्म स्थान को तीर्थ स्थल घोषित करने की योजना पर काम कर रही है। जैसे ही सरकार की तरफ से इस प्रस्ताव पर मुहर लगेगी इन जगहों पर अपने आप ही मांस-मदिरा (शराब और मीट) खाने पर रोक लग जाएगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें मथुरा के वृंदावन, बरसाना, नंदगांव, गोवर्धन की परिक्रमा वाले इलाके में पहले से ही मांस-मदिरा (शराब और मीट) पर प्रतिबंध लगा हुआ है। वही फ़ैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कर दिए जाने के बाद संतों की यह मांग भी तेज हो गई थी कि भगवान राम की नगरी में भी इस पर रोक लगाई जाये ताकि हिंदुओं की भावनाएं आहत न हो ।दरसल उत्तरप्रदेश में इन दिनों कई शहरों का नाम बदले जाने को लेकर चर्चा जोरों पर है इस कड़ी में लखनऊ,मुजफ्फरनगर, आजमगढ़ और अलीगढ़ का भी नाम बदले जाने की मांग तेज हो गई है। धन्यवाद ।


No comments:
Post a Comment