नमस्कार दोस्तों, आज के इस लेख में हम आपको रावण द्वार की गयी ऐसी चार गलतियां बताने वाले है जो की आपको भूल कर भी नहीं करनी चाहिए। अगर यह गलतियां आप करोगे तो जिस तरह रावण का विनाश हो गया था वैसे ही आप की लाइफ भी बर्बाद हो जायेगी। तो आईये जानते है वह कौन सी चार गलतियां है जो आपको भूल कर भी नहीं करनी चाहिए।
पहली गलती तो यह है की सही सलाह को नहीं मानना। रावण की सबसे बड़ी भूल तो यही थी की वह सलाह को मानता ही नहीं था। उसको लगता था जो में कर रहा हूँ सही कर रहा हूँ। मंदोदरी, विभिषण, कुंभकरण, हनुमान जी आदि ने रावण को बहुत बार समझाया कि यह काम मत करो, भगवान् श्री राम जी से बैर मत लो लेकिन वह नहीं माना और अंततः उसका विनाश हुआ। तो दोस्तों दुसरो की सलाह को भी सुन लिया करो। बड़े-बूढ़े हैं अगर वह कुछ कह रहे है तो अपने तजुर्बे से सही कह रहे होंगे।
दूसरी बात है स्त्री का सम्मान न करना। यह माना जाता है की रावण बहुत ज्ञानी था ,अच्छा था उसने सीता माता को छुवा तक नहीं। लेकिन सच तो यह है की रावण स्त्रियों का सम्मान नहीं करता था। उन्हें वह सिर्फ भोग-विलास के लिए प्रयोग करता था। हमे अपने जीवन में रावण द्वारा की गयी ये गलती कभी भी नहीं करनी चाहिए हमेशा नारी का सम्मान करें और मूल्यों पर चलें।
तीसरा है घमंड करना। रावण को अपनी शक्तियों पर बहुत घमंड था और इसी वजह से वह युद्ध में हारा भी था । तो आपको समझना चाहिए कि अपने आप को ही शूरवीर मत समझो। यह मत सोचो कि जो हूं मैं ही हूं सामने तो कोई कुछ है ही नहीं। क्योंकि रावण की मृत्यु बस इसी वजह से हुई थी क्योकि उसे घमंड था की मेरा कोई कुछ बिगाड़ ही नहीं सकता है । परन्तु अंत में क्या हुआ वह सर्वज्ञात है।
चौथा है सिर्फ अपनी तारीफ़ सुनना । रावण की एक बड़ी भूल यह भी थी की वह अपनी ही तारीफ़ को सुनता था ।मतलब की जो हूँ मै ही हूँ मेरी तारीफों का बखान करो। ऐसा न करने पर वह दंड देता था। यह आपको ज्ञात ही होगा की रावण ने विभिषण के साथ क्या किया था। रावण हमेशा चापलूसों के बीचा घिरा रहता था। जो हमेशा उसकी तारीफें किया करते थे कि रावण तुम महान हो, तुम ऐसे हो, तुम वैसे हो । दोस्तों आपको यह गलती नहीं करनी चाहिए। आपको यह नहीं सोचना चाहिए कि आपकी बुराई करने वाला ,आपकी गलतियां बताने वाला आपका अहित चाहता है ।आपका दुश्मन है। आप अपनी गलतियों को स्वीकार करना सीखे और उनसे सबक लें कर एक बेहतर इंसान बनने का प्रयास करें। दोस्तों आपको क्या लगता है कि बातें सही है? अगर हां तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताना। धन्यवाद।


No comments:
Post a Comment