नमस्कार दोस्तो, आप सभी का हार्दिक स्वागत है। दोस्तों अगर आप सुबह उठते ही कर ले यह काम करेंगे तो आपको किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या जीवन में कभी नहीं होगी। आप चाहे तो कल सुबह से ही इस प्रयोग को आजमा सकते हैं। दोस्तों घर की महिलाएं विशेषकर सुबह जल्दी उठ जाती हैं। आप भी सुबह जल्दी उठ स्नान आदि कर लें और अपने घर के बाहर जो कचरा रहता है उस कचरे को आप साफ कर ले। अर्थात की अपने घर में आने का जो मार्ग है आप उसे अच्छी तरह से साफ रखें। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि महालक्ष्मी सुबह-सुबह नगर भ्रमण के लिए निकलती है और जिस घर में साफ़-सफाई होती है विशेषकर उस घर में मां लक्ष्मी अपना स्थान ग्रहण करती है। इसलिए सुबह घर में साफ सफाई अवश्य रखें।
दूसरी बात यह है कि आप प्रातकाल तुलसी को जल चढ़ाना भूलें । तुलसी को जल चढ़ाने के समय आप तुलसी को हमेशा एक बिंदी सिंदूर लगा दे। तुलसी पर सिंदूर लगाने से मां तुलसी बहुत प्रसन्न होगी और सुबह-सुबह जल चढ़ाने से आपके घर में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने वाली है।
तीसरा उपाय यह है कि सुबह उठते ही सबसे पहले आप किसी का भी चेहरा देखने से पहले भगवान के आगे हाथ जोड़े और उनसे अच्छा दिन जाने की कामना करें तथा अपनी सारी मनोकामना भगवान को बताए। सुबह सुबह भगवान का चेहरा देखने से ही आपकी किस्मत खुलने लग जाएगी। आपको किसी भी प्रकार के दिन पर कोई समस्या नहीं होगी। नित्य यही नियम बना लें।
चौथा उपाय यह है आप जब भी सुबह का खाना बनाएं सबसे पहला भोग रहता है वह अग्नि देव को लगाएं। इससे आपके घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होगी। विशेषकर आप एक रोटी गाय के लिए और एक रोटी कुत्ते के लिए निकाल दे जब गाय रोटी खाएगी तो वह आपको सुबह आशीष देगी और आपके सारे काम बने बनने लगेंगे।
दोस्तों सुबह के समय इन उपायों को करने से माँ लक्ष्मी तो प्रस्सन होंगी साथ ही आपके सारे रुके काम भी बनने लगेंगे जिसका असर आपको बहुत ही कम समय में देखने को मिलेगा।




No comments:
Post a Comment