नमस्कार दोस्तों, जल्द ही दिवाली का त्यौहार आने वाला है। हिन्दू धर्म में दिवाली का बहुत अधिक महत्व है क्योंकि इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। इस दिन धन की देवी लक्ष्मी के साथ-साथ गणपति की पूजा करने का विधान है। दोस्तों इस बार दिवाली 7 नवंबर को है शास्त्रों के अनुसार माना जाता है की अगर आप मां लक्ष्मी की पूजा कर रहे है तो उनमे से कुछ चीजें ऐसी है जिसमे आपको थोड़ी ध्यान देने की जरूरत है। जिससे आपकी पूजा सफल हो। इस दिवाली मां लक्ष्मी की तस्वीर खरीदते समय एक ख़ास बात का ध्यान रखना है। मां लक्ष्मी की तस्वीर लेते वक़्त ध्यान न देने से आपको नुक्सान हो सकता है। दिवाली पर मां लक्ष्मी की तस्वीर तो आप कई बार लाये होंगे पर क्या आप जानते है की कौन सी तस्वीर ले और कौन सी नहीं? आज के इस लेख में हम आप को यही बताने वाले है। आइये जानते है।
दिवाली के शुभ अवसर पर महालक्ष्मी जी की उल्लू पर बैठी तस्वीर घर नहीं लाएं इससे घर में नेगेटिव एनर्जी का संचार होता है क्योंकि उल्लू वाहन से आई लक्ष्मी गलत दिशा से आने और जाने वाले धन की ओर इशारा करती है। वही दोस्तों कभी भी ऐसी तस्वीर न लाएं जिसमे माँ लक्ष्मी खड़ी अवस्था में हो क्योकि ऐसी तस्वीर में माँ लश्मी के चरण नहीं दिखाई देते है। इस कारण आपके घर में पैसे नहीं रुकेंगे इसीलिए मां लक्ष्मी की जब भी तस्वीर ले तो वह तस्वीर ही लें जिसमें महालक्ष्मी बैठी हुई हो।
अब बात करते है मां लक्ष्मी की तस्वीर कैसी ले तो उससे पहले हम आपको बता दें की कभी भी माता लक्ष्मी की तस्वीर की अकेले पूजा नहीं करें। दोस्तों इसके साथ आप चाहे तो गणेश जी या मां सरस्वती के साथ पूजन करें। इससे आपके घर में धन, विद्या और शुभता की कभी कमी नहीं होगी। अब जानते है महालक्ष्मी जी की तस्वीर कैसी लेनी है तो बता दें मां लक्ष्मी की तस्वीर हमेशा वह लेनी चाहिए जिसमें महालक्ष्मी कमल पर बैठे हुए आसन में हो। ऐसी तस्वीर की पूजा करने से महालक्ष्मी सदैव आपके घर में विराजमान होगी।
आप ऐसी तस्वीर भी ले सकते है जिसमे मां लक्ष्मी के साथ में एरावत हाथी हो। यह बहुत शुभ माना जाता है। इसके साथ ही अगर महालक्ष्मी के दोनों ओर दो हाथी बहते पानी में खड़े होते हो और सिक्कों की बारिश करते हैं तो इस तरह की तस्वीर पूजने से किसी भी स्थिति में आपके घर में धन की कमी नहीं होती है। इसके अलावा अगर हाथी अपनी सूंड में कलश लिए हुए खड़े हो तो यह भी शुभ माना जाता है। दोस्तों आपको माता लक्ष्मी के साथ भगवान् विष्णु की भी पूजा करना आवश्यक है। माना जाता है की माँ लक्ष्मी बिना विष्णु जी के किसी भी घर में नहीं जाती है। इसलिए भगवान् विष्णु जी का आमंत्रण करने से स्वतः ही माँ लक्ष्मी जी भी आपके घर में प्रवेश करेंगी ।





No comments:
Post a Comment