करवा चौथ पर जरूर करें ये काम, बढ़ता है पति-पत्नी का आपसी प्यार - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, October 22, 2018

करवा चौथ पर जरूर करें ये काम, बढ़ता है पति-पत्नी का आपसी प्यार





नमस्कार दोस्तों, आप सब का स्वागत है। करवा चौथ का व्रत रखने से जहां पति पत्नी का रिश्ता आजीवन प्रेम से भरा रहता है। वही पति की उम्र भी लंबी होती है। भारतीय समाज में ऐसी कई परंपराएं हैं जिनके जरिए पति पत्नी के बीच एक दूसरे के लिए आपकी समझ और प्यार बढ़ता है। करवा चौथ इस में से एक है। करवा चौथ का व्रत रखने से जहां पति पत्नी के रिश्ते में मिठास और आजीवन प्रेम की भावना उत्पन्न होती है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे करवा चौथ पर आपको कौन से यह 3 जरूरी काम है जो जरूर करना चाहिए। जिससे आपके सुख और प्रेम में वृद्धि होगी। जिनके नहीं करने पर उन्हें करवा चौथ के व्रत का पूर्ण फल नहीं मिलता है तो आइए जानते हैं उनके बारे में।

सबसे पहला है। इस दिन एकाग्र चित होकर कथा सुने करवा चौथ में करवा चौथ की कथा का भी पूजा और व्रत के बराबर ही महत्व होता है। इस कथा में भगवान गणेश जी के वरदान की कहानी होती है। जो भाग्य को हर प्रकार से समृद्ध करता है। इसलिए इसे ध्यान से सुनना चाहिए।




दूसरा है इस दिन हर सुहागन स्त्री को शादी का लाल जोड़ा पहनना चाहिए।  हमारे सनातन धर्म में लाल रंग का कुछ विशेष ही महत्व होता है। इस रंग को प्रेम सकारात्मक ऊर्जा और काम का विशेष प्रतीक माना जाता है। इसी कारण हिंदू विवाह में दुल्हन लाल रंग का जोड़ा पहनती है। इस दिन सुहागिनों को भी लाल रंग का जोड़ा पहनना चाहिए। इससे भाग्य वृद्धि होती है। कोशिश करें कि लाल रंग की साड़ी ही पहने यह अत्यंत ही शुभ माना जाता है।


तीसरा है बहू या बेटी को दें सरगी और बाया दें। सरगी देना करवा छठ की विशेष रस्म होती है। इसके अनुसार इस दिन व्रत शुरू होने से पहले सास अपनी बहु को मिठईया, कुछ श्रृंगार का सामन और कपडे देती है। स्त्री सरगी में प्राप्त मिठाइयों को खा कर ही व्रत की शुरुआत करती है और संध्या के समय चांद को देखकर ही उपवास तोड़ती है। सरगी की तरह ही बाया भी इस दिन की प्रमुख रस्म है। इसमें मां अपनी बेटी को करवा चौथ वाले दिन पूजा शुरू होने से पहले मिठाईयां, ड्राइफ्रूट्स और उपहार भेजती है। इसे ही बाया कहा जाता है। तो यह थे तीन काम जो करवा चौथ के दिन आपको जरूर करनी चाहिए जिसके बिना आपको करवा चौथ के व्रत का पूर्ण फल नहीं मिलता है।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname