साइकिल पर गश्त लगाते दिखाई देंगे अब इस प्रदेश की पुलिस के जवान, जानिए क्या है पूरा मामला - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, May 12, 2019

साइकिल पर गश्त लगाते दिखाई देंगे अब इस प्रदेश की पुलिस के जवान, जानिए क्या है पूरा मामला

क्या आपने किसी पुलिस वाले को साइकिल पर सवार होकर पेट्रोलिंग करते हुए देखा है? शायद नहीं। पर आपको बता दें आपको बहुत जल्द दिल्ली के पुलिस वाले साइकिल पर गश्त करते हुए देखेंगे। दिल्ली में आए दिन झपट मारी और छेड़छाड़ जैसी घटनाएं सामने आती है। इन्हीं घटनाओं को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने 635 साइकिल खरीदी है।
इन साइकिलों से पुलिस हर छोटे-बड़े पार्कों में पेट्रोलिंग करेगी। इन तमाम साइकिलों को बराबर-बराबर संख्या में दिल्ली पुलिस की 15 जिला पुलिस में बांट दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है भविष्य में अगर जरूरत पड़ी तो और भी साइकिलो को खरीदा जा सकता है।
इस इको फ्रेंडली वाहन पर पुलिस के जवान सुबह-शाम गश्त करेंगे। क्योंकि इस वक्त ज्यादा संख्या में लोग पार्कों में सैर करते हैं। पार्कों में साइकिल से गश्त करने का प्लान दिल्ली पुलिस इसलिए लाई है ताकि कोई भी पुलिसकर्मी पैदल पेट्रोलिंग में बहुत अधिक चलने का बहाना करके गश्त न करने की लापरवाही न कर सके। आपकी क्या राय है इस बारे में हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बताएं।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname